मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की 12 महीने बाद चैंपियंस लीग में वापसी अच्छी नहीं रही और उसे हार का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को खेले गए ग्रुप स्तर के एक मुकाबले में मैनचेस्टर को पीएसवी इंडोवेन के खिलाफ अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी।
पीएसवी क्लब ने मैनचेस्टर को 2-1 से पराजित कर दिया। दिन के अन्य मुकाबलों में रियल मैड्रिड, पेरिस सेंट-जर्मेन, जुवेंट्स और एटलेटिको मैड्रिड ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतने में सफल रहे। यूनाइटेड की ओर से मैच का पहला गोल मेंफिस डेपेय ने 41वें मिनट में किया। इस गोल की बदौलत मैनचेस्टर ने 1-0 की बढ़त बना ली थी।
इसके बाद हेक्टर मोरेनो ने मैच के 45वें मिनट में गोल कर पीएसवी को 1-1 की बढ़त दिला दी। स्कोर बराबरी के बाद दोनों टीमों की ओर से जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। यूनाइटेड के खिलाड़ियों के पास गोल करने के कई मौके आए लेकिन वे उसे भुना नहीं सके। इसके बाद लुसियानो नरिसंह ने मैच के 57वें मिनट में गोल कर पीएसवी की बढ़त को 2-1 कर दिया।
इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और पीएसवी जीत हासिल करने में सफल हो गई।