फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी को आया गुस्सा, गला पकड़ा फिर सिर से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बार्सिलोना के सुपरस्टार लियोनल मेसी को गुस्सा कम ही आता है। बेशक हर मैच में दो-तीन विपक्षी खिलाड़ी उन्हें रोकने के लिए रफ गेम खेलें। मगर बुधवार को मेसी भी रोमा के खिलाफ प्री-सीजन दोस्ताना मैच में आपा खो बैठे। कैंप नाउ में खेले गए मुकाबले में बार्सिलोना ने सीरी ए टीम रोमा को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


पहले हाफ में मेसी की फ्रांस के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मापू यांगा माबिवा से झड़प हो गई। फुटेज में पाया गया कि मेसी ने रोमा के डिफेंडर को सिर से मारने की कोशिश की। मेसी ने यांगा को गले से पकड़ लिया लेकिन तभी बाकी खिलाड़ियों ने आकर बीच-बचाव कर दिया।

हालांकि रेफरी ने उन्हें रेडकार्ड दिखाने की जगह चेतावनी देकर छोड़ दिया। यांगा माबिवा को भी रेफरी ने चेतावनी दी।
इस घटना से न तो मेसी का मूड खराब हुआ और न खेल। उन्होंने तुरंत बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

पहला गोल बार्सिलोना क्लब के लिए ब्राजीली स्टार नेमार ने किया था। मध्यांतर के समय बार्सिलोना की टीम 2-0 से आगे थी। टीम का तीसरा गोल दूसरे हाफ में इवान रैकिटिक ने लंबी दूरी से शॉट मारकर किया। अब बार्सिलोना को 23 अगस्त को अपना स्पेनिश लीग खिताब बचाने के लिए एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ उतरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने कब मिला था मेसी को रेड कार्ड

अर्जेंटीना टीम के सुपरस्टार मेसी को बार्सिलोना क्लब के लिए खेलते हुए कभी भी रेडकार्ड नहीं दिखाया गया है और बुधवार को भी वह बच गए। कैरियर में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2005 में अपने पहले मैच में रेडकार्ड दिखाया गया था।

काफी चर्चित रहा है जिडान का हेडबट
फुटबॉल में खिलाड़ियों के बीच झड़पें होती रही हैं लेकिन जब कोई सुपरस्टार या बड़ा खिलाड़ी झड़प में शामिल होता है तो उसकी चर्चा कुछ ज्यादा होती है। 2006 के विश्व कप फाइनल में इटली के डिफेंडर मार्को मैटराजी के खिलाफ फ्रांस के सुपरस्टार जिनेडिन जिडान के हेडबट ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। तीन बार फीफा के श्रेष्ठ फुटबॉलर रहे फ्रांस के मिडफील्डर जिडान का कैरियर बहुत शानदार रहा लेकिन उनके साथ हेडबट का यह विवाद भी हमेशा के लिए जुड़ गया।

फीफा रैंकिंग में भारत 156वें स्थान पर
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम फीफा द्वारा जारी ताजा विश्व रैंकिंग में 156वें स्थान पर काबिज है। भारतीय टीम के 160 अंक है। इस सूची में अर्जेंटीना शीर्ष पर है जबकि विश्व चैंपियन जर्मनी एक स्थान लुढ़ककर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। बेल्जियम एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय टीम 31 अगस्त को नेपाल से अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबला पुणे में खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें