फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाइटेड बनी फुटबॉल जगत की सबसे महंगी टीम, बार्सिलोना-रियल मैड्रिड भी पीछे

Thu, 24 May 2018 02:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manchester united
विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाइटेड भले ही इंग्लिश प्रीमियर लीग में दूसरे स्थान पर रही हो, लेकिन ओवरऑल कीमत के मामले में इस फुटबॉल क्लब ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। केपीजीएम की ओर से बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मैनचेस्टर यूनाइटेड की समग्र कीमत पांच प्रतिशत बढ़कर 3.77 अरब डॉलर हो गई है।

विज्ञापन


वहीं रियल मैड्रिड की 2.9 अरब डॉलर और एफसी बार्सिलोना की 2.8 अरब डॉलर है। फर्म के खेल मामलों के प्रमुख सलाहकार जाक बोसुजे ने कहा कि हमने हर क्लब की संपत्तियां की गणना की।

मसलन अगर वे किसी स्टेडियम के मालिक हैं, खिलाड़ियों की कीमत और ब्रांड या विज्ञापन करार और सोशल नेटवर्क पर उनकी पहुंच। बायर्न म्यूनिख चौथे, जुवेंटस नौवें और पेरिस सेंट जर्मेन 11वें नंबर पर है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें