फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण एशियाई खेल: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने श्रीलंका को 6-0 से रौंदा

Thu, 05 Dec 2019 05:29 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने फिर से दबदबे वाला प्रदर्शन करते हुए 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में गुरुवार को श्रीलंका को 6-0 से करारी शिकस्त दी। यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है। संध्या रंगनाथन (दसवें और 25वें मिनट) और रतनबाला देवी (18वें और 88वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे, जबकि डांगमेई ग्रेस (सातवें) और बाला देवी (90+1) ने एक एक गोल किया।

विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन भारत ने मंगलवार को अपने पहले मैच में मालदीव को 5-0 से हराया था। भारत ने सातवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था, जबकि रंजना चानू का क्रास डांगमेई ग्रेस के पास पहुंचा जिन्होंने गोल करने में गलती नहीं की। इसके बाद संध्या ने रतनबाला के सहयोग से गोल किया जबकि 18वें मिनट में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छे तालमेल से भारत ने बढ़त 3-0 कर दी। 

रतनबाला के नाम पर एक और गोल दर्ज हो जाता, लेकिन उनका शॉट गोलपोस्ट से टकराकर वापस आ गया जो ग्रेस के पास पहुंचा। उन्होंने गेंद संध्या की तरफ बढ़ाई जो गोल करने में सफल रही। भारतीय टीम ने मैच पर इसके बाद भी नियंत्रण बनाए रखा तथा दूसरे हाफ में भी श्रीलंका को दबाव में रखा। मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले स्थानापन्न मनीषा की मदद से रतनबाला ने अपना दूसरा गोल किया। आखिरी दस टीम में मैदान पर उतरने वाली लिनथोइनगांबी की मदद से बाला देवी ने इंजुरी टाइम में भारत की तरफ से छठा गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें