मैनचेस्टर सिटी ने एक गोल से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए ब्राइटन को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से मात देकर मेनचेस्टर (ईपीएल) का खिताब बरकरार रखा।
इस जीत से मैनचेस्टर 98 अंकों के साथ शीर्ष पर रही।
लिवरपूल ने वॉल्वरहैम्प्टन को 2-0 से पराजित किया, लेकिन उसके 97 अंक रहे और वह खिताब से चूक गया।
मैनचेस्टर के लिए सर्जियो एगुएरो (28वें मिनट), आयमेरिक लापोर्ट (38वें मिनट), रियाद मेहरेज (63वें मिनट), इल्के गुंडोगन (72वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। ब्राइटन के लिए एकमात्र गोल ग्लेन मरे (27वें) ने किया।
मैनचेस्टर सिटी 2009 के बाद लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी।