फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल क्लब में निवेश कर सकते हैं मैनचेस्टर सिटी के मालिक

Tue, 05 Mar 2019 09:43 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी
विज्ञापन

इंग्लिश प्रीमियर लीग के दिग्गज क्लब मैनचेस्टर सिटी के मालिक सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) इस साल के अंत तक भारतीय फुटबॉल क्लब में निवेश की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन


टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फेरान सोरियानो ने यह जानकारी दी। मैनचेस्टर सिटी के मालिक और अबुधाबी शाही परिवार के शेख मनसोर ने हाल में चीन के तीसरी डिविजन के क्लब सिचुआन ज्यून्यू को खरीदा था जो उनका सातवां क्लब था। 

इससे पहले वह न्यूयॉर्क सिटी, मेलबर्न सिटी, जापान के योकोहामा एफ मरीनोज, एटलेटिको टार्क और गिरोना जैसे क्लबों को खरीद चुके हैं। सोरियानो ने कहा,'कुछ बाजारों और देशों में हमारी कुछ रुचि है जहां फुटबॉल को लेकर असली जुनून और मौके हैं जैसे चीन, साथ ही भारत भी। इसलिए एशिया में और मौके हो सकते हैं।' 
विज्ञापन


ईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी के सीईओ ने कहा कि उनका क्लब पिछले दो साल से भारतीय बाजार में मौके की तलाश कर रहा है। इन सभी चीजों के बीच हमें धैर्य रखना होगा। हम लगभग दो साल से भारत में मौके तलाश रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि हम इस साल भारत में निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें