फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेसलीगा: मेंज ने वापसी करके कोलोन को बराबरी पर रोका, मैच 2-2 से ड्रॉ

Mon, 18 May 2020 07:43 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : social media
विज्ञापन

मेंज ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके बुंदेसलीगा फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को कोलोन को 2-2 से बराबरी पर रोका। बुंदेसलीगा शनिवार को कोरोना वायरस महामारी के बावजूद वापसी करने वाली यूरोप की पहली शीर्ष लीग बनी थी। 

विज्ञापन


इसके पहले मैच में बोरूसिया डोर्टमंड ने शाल्के को 4-0 से शिकस्त दी थी। कोलोन में खेले गये मैच में मेजबान टीम ने मार्क उटाह के गोल से बढ़त बनायी। उन्होंने छठे मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा। 

गले मिलना और हाथ मिलाना बंद है और इसलिए दूरियां बनाये रखकर जश्न मनाया। कोलोन ने दूसरा हाफ शुरू होने पर अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। उसकी तरफ से यह गोल फ्लोरियन केंज ने 53वें मिनट में किया। 
विज्ञापन


मेंज ने हालांकि शानदार वापसी की। स्थानापन्न स्ट्राइकर ताइवो अवोनियी ने 61वें मिनट में उसकी तरफ से पहला गोल दागा जबकि जबकि पियरे कुंडे ने 72वें मिनट में बराबरी का गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें