फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में वापसी कर जोखिम को तैयार मेसी, कहा- संक्रमण का खतरा तो हर जगह है

Sat, 16 May 2020 08:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : pti
विज्ञापन

बार्सिलोना के कप्तान लियोनल मेसी ने कहा है कि स्पेन की शीर्ष लीग ला लीगा की अगर अगले महीने वापसी होती है तो वह अन्य फुटबॉलरों के साथ मैदान पर उतरने में सहज महसूस करेंगे। मेसी ने कहा, ‘संक्रमण का खतरा तो हर जगह है। जब आप घर से बाहर निकलते हो तो उसमें जोखिम होता है। इसलिए मुझे लगता है कि इसके बारे में बहुत नहीं सोचना चाहिए, क्योंकि फिर आप कहीं नहीं जाना चाहेंगे। लेकिन हम यह भी समझते हैं कि प्रोटोकॉल का पालन करना और बचाव के सभी उपायों को अपनाना भी जरूरी है। अभ्यास पर लौटना पहला कदम है लेकिन हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होना होगा। हमें सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाने होंगे।’

विज्ञापन


ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर टेबास ने मैचों को फिर से शुरू करने के लिए 12 जून को आदर्श तिथि बताया है। बार्सिलोना (58) तालिका में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड (56) से दो अंक आगे शीर्ष पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें