फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग में ब्रायन, युनाइटेड और रीयल मैड्रिड जीते

Fri, 20 Sep 2013 01:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग में ब्रायन म्युनिख, मैनचेस्टर युनाइटेड और रीयल मैड्रिड ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं।
विज्ञापन


रीयल मैड्रिड ने ग्लेट्रेरे को एकतरफा मुकाबले में 6-1 से हरा दिया। इस जीत में स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जबर्दस्त हैट्रिक लगाई।

रोनाल्डो की चैंपियंस लीग में यह दूसरी हैट्रिक रही। रोनाल्डो ने इसी साल रीयल के साथ नया करार किया था।

वहीं सीएसकेए मास्को के खिलाफ पहले रक्षात्मक अंदाज में खेल रही ब्रायन म्युनिख टीम ने बाद में आक्रामक रुख अपनाया और विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए 3-0 से हरा दिया।

ब्रायन के साथ ग्रुप डी में शामिल मैनचेस्टर युनाइटेड ने भी जीत हासिल की। युनाइटेड ने बेयर लीवरकुसेन को 4-2 से हराया।

रूनी चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 200 गोल ठोके हैं। 27 वर्षीय स्ट्राइकर इस मैच में दो गोल दागे।

हालांकि ग्रुप डी में ही मैनचेस्टर सिटी को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। सिटी को विक्टोरिया जेन के हाथों 0-3 से हार मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें