फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चला मेसी का जादू, लियोन ने बार्सिलोना को बराबरी पर रोका

Thu, 21 Feb 2019 11:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लियोनल मेसी की अगुआई वाली टीम को चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के पहले चरण में मेजबान लियोन ने गोल रहित बराबरी पर रोक दिया। बार्सिलोना की टीम 25 शॉट में से एक को भी गोल में नहीं बदल सकी। लियोन के गोलकीपर एंथोनी लोपेज ने मेसी, लुईस सुआरेज और फिलिप कोटिन्हो के सभी प्रयास को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन


दोनों के बीच दूसरे चरण का मुकाबला 13 मार्च को कैंप नाउ में खेला जाएगा। बार्सिलोना ने चार साल से चैंपियंस लीग का खिताब नहीं जीता है। 2015 में आखिरी बार जुवेंटस को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी। उधर, लिवरपूल और बायर्न म्यूनिख के बीच खेले गया पहले चरण का मुकाबला भी बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा।
विज्ञापन


नंबर्स गेम
-06 पिछले चैंपियंस लीग के घर से बाहर खेले गए नॉकआउट मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर पाया है बार्सिलोना। दो हारे और चार ड्रॉ रहे हैं।
-07 चैंपियंस लीग के मुकाबलों में से लियोन किसी में भी बार्सिलोना को हरा नहीं पाया है। तीन ड्रॉ और चार में उसे हार मिली है। 
-03 साल बाद ऐसा हुआ जब चैंपियंस लीग के एक दिन के दोनों मुकाबले गोल रहित डॉ रहे। इससे पहले 15 मार्च 2016 में ऐसा हुआ था।
-90 गोल दागे थे मेसी ने इस मुकाबले से पहले अपने पिछले 90 मुकाबलों में।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें