फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions League 2020: 74 साल में बार्सिलोना की सबसे शर्मनाक हार, बायर्न ने 8-2 से रौंदा

Sat, 15 Aug 2020 01:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसका मतलब साफ है कि चैंपियंस लीग में 2004-05 सीजन के बाद पहली बार सेमीफाइनल में लियोनल मेसी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं खेलेंगे क्योंकि दोनों खिलाड़ियों के क्लब बार्सिलोना और यूवेंटस लीग से बाहर हो गए हैं। मैच के बाद बार्सिलोना के डिफेंडर जेराड पिके ने कहा कि इस हार से पूरी टीम मायूस और दुखी है। हम इस तरह किसी टीम से नहीं खेल सकते, इसे पचा पाना बहुत मुश्किल है। क्लब में बदलाव की जरूरत है
विज्ञापन
बार्सिलोना बनाम बायर्न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूईएफए चैंपियंस लीग में शुक्रवार को एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिला। जहां जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने पांच बार के विजेता बार्सिलोना को 8-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 74 साल बाद बार्सिलोना के खिलाफ किसी एक मैच में आठ गोल हुए, इससे पहले1946 में कोपा डेल रे में सेविला ने 8-0 के अंतर से हराया था। एस्ताडिओ द लज स्टेडियम में हुए मुकाबले में म्यूनिख ने बार्सिलोना को कोई मौका नहीं दिया। अब बायर्न मैनचेस्टर सिटी और लयान के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से सेमीफाइनल में 19 अगस्त को होगा।

विज्ञापन




बायर्न म्यूनिख के ताबड़तोड़ हमले
मैच में बार्सिलोना ने मैच के पहले हाफ में ही चार गोल खाए। पहले सात मिनट में ही दो गोल हो गए। थॉमस मूलर ने बायर्न के लिए खाता खोला और चौथे मिनट में ही गोल दाग दिया। तीन मिनट बाद ही डेविड एल्बा ने बार्सिलोना के लिए स्कोर बराबर कर दिया। पहले हाफ में बायर्न के लिए इवान पेरिसिक, सेरजे ग्लब्रे और मूलर ने 21वें, 27वें और 31वें मिनट में स्कोर कर अपनी टीम को मैच में बढ़त दिला दी।



पहली बार यूरोपीय लीग के किसी मैच में बार्सिलोना के खिलाफ 6 से ज्यादा गोल हुए
दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने हमला किया और लुइस सुआरेज के 57वें मिनट में किए गए गोल की मदद से अंतर को 4-2 कर दिया। हालांकि इसके बाद बायर्न ने चार और गोल किए और मैच खत्म होने तक स्कोरलाइन 8-2 तक पहुंचा दी। 63वें, 82वें, 85वें और 89वें मिनट में गोल कर बायर्न म्यूनिख ने बार्सिलोना की कमर ही तोड़ दी। मैच का अंतिम स्कोर 8-2 रहा। लीग के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने नॉकआउट स्टेज में आठ गोल किए हैं। यह टूर्नामेंट में तीसरा सर्वोच्च स्कोरिंग मैच था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें