फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉ के आत्मघाती गोल से जीता बार्सिलोना, चैंपियंस लीग में रोनाल्डो को 125वां गोल

Fri, 12 Apr 2019 10:16 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
luke shaw
विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाइटेड को ल्यूक शॉ का आत्मघाती गोल भारी पड़ा। शॉ के खेल के 12वें मिनट में ही किए गए इस आत्मघाती के दम पर बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में यूनाईटेड को 1-0 से मात देकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें मजबूत कर ली हैं। बार्सिलोना की यह मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ लीग में चौथी जीत है और यह सभी उसने अलग-अलग मैदानों में दर्ज की हैं।

विज्ञापन


हालांकि इस गोल के अलावा ओली गुन्नार की टीम मैनचेस्टर यूनाईटेड ने लियोनल मेसी की बार्सिलोना को कोई मौका नहीं दिया। चौदह साल में पहली बार ऐसा हुआ जब मैनचेस्टर यूनाईटेड की टीम चैंपियंस लीग में कोई गोल नहीं कर सकी। इससे पहले उसे 2005 में एसी मिलान से 1-0 से हार मिली थी। पहली बार मैनचेस्टर यूनाईटेड को चैंपियंस लीग के नॉकआउट में लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं उसे लीग के पिछले छह मुकाबलों में से चार में घर में हार मिली।  

रोनाल्डो ने दागा चैंपियंस लीग का अपना 125वां गोल 
वहीं,  क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चैंपियंस लीग के 125वें गोल के बावजूद जुवेंटस को क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में अजाक्स ने एक-एक की बराबरी पर रोक दिया। पांच बार यह ट्रॉफी जीत चुके रोनाल्डो ने खेल के 45वें मिनट में हेडर से शानदार गोल कर जुवेंटस के बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


रोनाल्डो का यह रिकॉर्ड गोल पहला गोल दागने के 12 साल बाद आया। हालांकि अगले ही मिनट में डेविड नेरेस (46वें मिनट) में अजाक्स को बराबरी दिला दी। रोनाल्डो ने चोट के बाद टीम में वापसी की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें