बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड लुईस सुआरेज क्लब छोड़ेगे। मेसी के साथ खेलने वाले सुआरेज अब रोनाल्डो के साथ यूवेंट्स के लिए खेलेंगे। सुआरेज और मेसी में सहमति बन गई है। सुआरेज बिना ट्रांसफर फीस या फिर कम शुल्क पर बार्सिलोना से विदा हो सकते है।
उरुग्वे के इस खिलाड़ी का स्पेनिश क्लब के साथ करार का एक साल अभी शेष है। 33 वर्षीय इस स्ट्राइकर ने छह साल पहले इंग्लिश क्लब लीवरपूल का साथ छोड़कर बार्सिलोना का दामन थामा था। 2014-15 में बार्सिलोना के लिए यूएफा चैंपियंस लीग, ला लीगा और कोपा डेल रे जीतने वाले सुआरेज ने 283 मैच में 198 गोल भी किए हैं।
दूसरी ओर बार्सिलोना के सबसे बड़े खिलाड़ी मेसी क्लब के साथ जुड़े रहेंगे। भारी भरकम ट्रांसफर राशि की वजह से उन्होंने बेमन से यह फैसला लिया है। मेसी का मौजूदा करार 2021 में खत्म होगा।