फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा डेल रेः सुआरेज के एकमात्र गोल से जीता बार्सिलोना, वेलेंसिया को दी करारी शिकस्त

Fri, 02 Feb 2018 10:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लुइस सुआरेज
विज्ञापन

उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज के एकमात्र गोल की बदौलत गत चैंपियन बार्सिलोना ने कोपा डेल रे सेमीफाइनल के पहले चरण के मुकाबले में वेलेंसिया के खिलाफ 1-0 से शानदार जीत दर्ज की। कैंप नोऊ में खेले गए इस मुकाबले में रिकॉर्ड 29 बार के चैंपियन बार्सिलोना की ओर से सुआरेज ने 67वें मिनट में गोल दागा। 

विज्ञापन


वेलेंसिया ने हालांकि कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन वह उन्हें भुनाने में सफल नहीं हो सका। उसकी ओर से गोनकालो गुएडेस, ज्योफ्री कोनडोगबिया और एजेक्विेल गैरी चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं उतर सके। बार्सिलोना ने अच्छी शुरुआत की और पहले 30 मिनट में सात कॉर्नर लिए लेकिन एक को भी गोल में नहीं बदल पाया। 

दूसरे हाफ में लियोनल मेसी की फ्री किक को जुयामे ने रोक कर बार्सिलोना को बढ़त लेने से रोक दिया था। अगले सप्ताह वेलेंसिया सेमीफाइनल के दूसरे चरण की मेजबानी करेगा जहां वह इस हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा। सुआरेज ने पिछले 11 मैचों में 13 गोल दागे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें