फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेनिश लीग: 13 जून को बार्सिलोना के पहले मैच से पहले सुआरेज फिट, प्रीमियर लीग टीमों के भी अभ्यास मैच शुरू

Sun, 07 Jun 2020 06:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण ला लीगा का सत्र मार्च के मध्य में रोक दिया गया था। अभी दौर के 11 मैच बचे हुए हैं। अब सीजन दोबारा शुरू होने के बाद बार्सिलोना का पहला मैच 13 जून को खेला जाएगा। बार्सिलोना ने कहा कि उनके स्टार स्ट्राइकर लुई सुआरेज को चिकित्सकों ने फिट घोषित कर दिया है और वह स्पेनिश लीग के फिर से शुरू होने पर पहले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


उरूग्वे के स्ट्राइकर सुआरेज के दाहिने घुटने का 12 जनवरी को ऑपरेशन हुआ था और उसके बाद से वह खेल नहीं पाए थे। क्लब ने कहा कि सुआरेज 13 जून को मालोर्का में होने वाले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। बार्सिलोना ने लीग में अभी रियल मैड्रिड पर दो अंक की बढ़त बना रखी है।

विज्ञापन

दूसरी ओर कोरोना वायरस के कारण 100 दिन तक निलंबित रहने के बाद प्रीमियर लीग 17 जून से शुरू होगी और क्लब इससे पहले खिलाड़ियों की फिटनेस और उन्हें दर्शकों के बिना खेलने के लिए अभ्यस्त बनाने पर काम कर रहे हैं। मैनचेस्टर यूनाईटेड, चेल्सी और आर्सनल उन क्लबों में शामिल हैं, जिन्होंने अभ्यास मैचों का आयोजन करके इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की वापसी के लिए अपनी तैयारियों को नए अंजाम तक पहुंचाया।

लीग ने शनिवार को घोषणा की कि 20 क्लबों के जुड़े 1196 खिलाड़ियों और स्टाफ का कोविड-19 के लिये किये गुरुवार और शुक्रवार को छठे दौर का परीक्षण किया गया जिसमें किसी को भी पॉजीटिव नहीं पाया गया। आर्सनल अपना पहला मैच मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खेलेगा। उसने दूसरे स्तर पर खेलने वाली टीम चार्लटन के खिलाफ एमिरेट्स स्टेडियम में मैच खेला। इस अभ्यास मैच में इडी केटिया ने हैट्रिक बनाई, जिससे आर्सनल ने 6-0 से जीत दर्ज की।

मैनचेस्टर यूनाईटेड की टीम के खिलाड़ियों ने दो टीमें बनाकर मैच खेला। मैनचेस्टर यूनाईटेड वापसी पर अपना पहला मैच 19 जून को टोटेनहैम से खेलेगा। चेल्सी ने भी स्टैमफोर्ड ब्रिज में अपने खिलाड़ियों के बीच अभ्यास मैच का आयोजन किया। वह अपने अभियान की शुरुआत 21 जून को एस्टन विला के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें