फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: टेनिस बॉल को किक मारता यह वजनी शख्स फुटबॉलर डिएगो माराडोना नहीं हैंं

Fri, 05 Jun 2020 11:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डिएगो माराडोना के नाम से वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंटरनेट पर पिछले कई दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि टेनिस बॉल को किक मारता यह भारी भरकम शख्स महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना है। सोशल मीडिया के लगभर हर प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो यूजर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है। हालांकि इस बीच कई लोगों ने हैरानी भी जताई कि माराडोना का वजन अचानक इतना कैसे बढ़ गया। इसके बाद हमने वीडियो की सत्यता की जांची, जो तथ्य सामने आए उससे यह पता लग गया कि माराडोना के नाम पर वायरल हो रहा यह वीडियो फर्जी है।

विज्ञापन








विज्ञापन

कैसे की पड़ताल?

- फोटो : यूट्यूब
यूट्यूब पर ‘Diego Maradona’ सर्च करने पर हमें चार साल पहले Guerrilla Gardener नाम के चैनल पर अपलोड हुआ यह वीडियो मिला, जो मौजूदा दौर में वायरल हो रहे वीडियो का लंबा वर्जन है। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में ही लिखा था कि यह Youth फिल्म की क्लिप है। Youth 2015 में आई एक इतालवी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। वीडियो में दिख रहा शख्स अर्जेंटीना के माराडोना नहीं बल्कि एक्टर रोली सेनेरो हैं, जिन्होंने फुटबॉलर का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें