फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार ने जापानी फुटबालर को बनाया भारतीय

Tue, 29 Jan 2013 11:42 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय पिता की संतान होने के बावजूद फुटबालर अराता इजूमी जापानी थे। जापानी मां के साथ वह जापान में पले-बढ़े। लेकिन एक मराठी बाला से प्रेम के रंग ने उन्हें ऐसा रंगा कि वह अब यहीं के होकर रह गए हैं। उन्हें तीन महीने पूर्व भारतीय पासपोर्ट मिल गया है। नतीजतन वह भारत के लिए मैदान में उतरेंगे। पुणे एफसी के मिड फील्डर अराता मंगलवार को पहले विदेशी खिलाड़ी बने, जिन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए चुना गया।
विज्ञापन


अराता ने फिजियोथेरेपिस्ट श्वेता मानेरिकर से न सिर्फ प्रेम विवाह किया बल्कि उन्होंने नाम भी भारतीय रख लिया है 'नीलकंठ खांभोलजा'। डच कोच विम कोवरमांस की सलाह पर 30 वर्षीय अराता को फिलिस्तीन के खिलाफ छह फरवरी को कोच्चि में होने वाले दोस्ताना मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अराता बेहद खुश हैं।

उन्होंने अपनी यह खुशी ‘अमर उजाला’ से साझा करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय नागरिक बनने के लिए बेहद संघर्ष किया है। यह उनकी पत्नी और दोस्तों की मेहनत का नतीजा है जो उन्हें तीन माह पूर्व भारतीय पासपोर्ट हासिल हुआ। हालांकि अराता भारतीय टीम के लिए पहले भी खेल सकते थे। लेकिन खेल मंत्रालय के भारतीय पासपोर्ट रखने के नियम ने उन्हें इससे दूर कर रखा था। श्वेता से विवाह के बाद यह रास्ता आसान हुआ। अब वह मराठी सीखने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाई से ली प्रेरणा
जापानी मां से जन्मे अराता पिता से अलग होने के बाद जापान में ही पले बढ़े। अपने बड़े भाई से प्रेरणा लेकर उन्होंने नौ साल की उम्र में फुटबाल खेलना शुरू किया।जापान और सिंगापुर के क्लबों में खेलने के बाद 2006 में ईस्ट बंगाल के लिए खेलने भारत आए। पिछले कुछ सालों से पुणे एफसी से जुड़े हैं। यहीं उन्हें श्वेता मिलीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें