फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग जीतने वाले लीवरपूल को गार्ड आफ ऑनर देगा मैनचेस्टर सिटी

Sun, 28 Jun 2020 01:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लिवरपूल की जीत की खुशी में सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

मैनचेस्टर सिटी की टीम अगले गुरुवार को लीवरपूल के खिलाफ होने वाले मैच के दौरान इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस नए चैंपियन को गार्ड आफ ऑनर देगी। मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गुआर्डिओला ने यह जानकारी दी। लीवरपूल की टीम ने इस हफ्ते खिताब पर कब्जा जमाया, जो पिछले दो साल से मैनचेस्टर सिटी के पास था।

विज्ञापन


खिताब की दौड़ में गुरुवार को इतिहाद स्टेडियम में होने वाला मुकाबला अहम होता, लेकिन पिछले गुरुवार को चेल्सी के खिलाफ सिटी की हार के साथ लीवरपूल की टीम ने अंक तालिका में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। गुआर्डिओला ने कहा कि वे नई चैंपियन टीम को सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा, 'बेशक हम उन्हें गार्ड आफ ऑनर देंगे।'

गुआर्डिओला ने कहा, 'वे जब भी हमारे यहां आते हैं तो हम शानदार तरीके से उनका स्वागत करते हैं। वे शिकायत नहीं कर सकते और बेशक हम ऐसा करेंगे क्योंकि वे इसके हकदार हैं।' लीवरपूल ने दूसरे स्थान पर चल रही सिटी की टीम पर 23 अंक की बढ़त बना रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें