फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल के सबसे बड़े कीर्तिमान के और नजदीक पहुंचे रोनाल्डो, सात गोल का और इंतजार

Fri, 13 Nov 2020 05:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण और घुटने की चोट से उबरने के बाद रोनाल्डो एक बड़े कीर्तिमान के और नजदीक पहुंचते जा रहे हैं। पुर्तगाल ने दोस्ताना मैच में एंडोरा को 7-0 से हराया। हाफटाइम के बाद मैदान पर उतरने वाले क्रिस्टियानो ने 85वें मिनट में टीम का छठा गोल दागा। इस तरह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके 102 गोल हो गए।

विज्ञापन


अली देई के नाम विश्व रिकॉर्ड
35 वर्षीय रोनाल्डो सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले फुटबॉलर बनने के करीब पहुंच गए हैं। ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देइ के 109 गोल से वह सात गोल ही पीछे हैं। राष्ट्रीय टीम के लिए सौ से अधिक गोल करने वाले अली देइ पहले पुरूष फुटबॉलर हैं। रोनाल्डो ने इस साल पुर्तगाल के लिए 100वां गोल किया था और वह ऐसा करने वाले पहले यूरोपियन खिलाड़ी बने थे।

अब शनिवार को पुर्तगाल का सामना फ्रांस से और मंगलवार को क्रोएशिया से होगा। इस मैच में रोनाल्डो के अलावा डियास फर्नाडीज ने दो, डेब्यू मैच खेल रहे फॉरवर्ड पेद्रो नीटो ने एक, रेनाटो सांचेज और सकीरा भी एक-एक और गार्सिया मिरामोंटेस ने 76वें मिनट में आत्मघाती गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें