फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्जिक वान डिक ने रोनाल्डो और मेसी को पछाड़ा, जीता UEFA मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Fri, 30 Aug 2019 08:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वर्जिक वान डिक - फोटो : social media
विज्ञापन

लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिक वान डिक ने लिओनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे कर 2018-19 का यूईएफए मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वर्जिक को उनके द्वारा पिछले 12 महीनों में अपने देश और क्लब के लिए हासिल की गई उपलब्धियों के लिए ये अवार्ड दिया गया। 

विज्ञापन


पिछले सीजन में वर्जिक की मदद से लिवरपूल ने मेड्रिड में हुए चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने यूईएफए नेशन्स लीग फाइनल में नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व भी किया था, जिसमें उनकी टीम उप-विजेता रही थी। 
 

वर्जिक ने यूईएफए चैंपियंस लीग डिफेंडर ऑफ दी सीजन का अवार्ड भी अपने नाम किया। वहीं लिओनेल मेसी को यूईएफए फॉरवर्ड ऑफ दी इयर का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

 
इससे पहले अर्जेंटीना के लियोनल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नीदरलैंड के वर्जिक वान डिक को यूईएफए मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया था। यूरोपियन फुटबॉल संघ ने गुरुवार को सभी अवार्ड की घोषणा की। 
 

वुमन्स प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए लयोन क्लब के लिए खेलने वाली इंग्लैंड की लुसी ब्रॉन्ज को चुना गया। 

बता दें कि मेसी इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्हें 2011 में यह अवॉर्ड मिला था। रोनाल्डो ने 2014, 2016 और 2017 में यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। पिछले साल क्रोएशिया के कप्तान लुका मौड्रिच ने अवॉर्ड जीता था। उनकी टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस के खिलाफ हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें