फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पुराने क्लबों में से एक बरी एफसी को फुटबॉल लीग से किया बाहर

Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बरी एफसी - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड फुटबॉल के सबसे पुराने क्लबों में से एक बरी एफसी को 125 साल की सदस्यता के बाद फुटबॉल लीग से बाहर कर दिया गया है। क्लब अपने लिए नया मालिक ढूंढने में नाकाम रहा है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। ग्रेटर मैनचेस्टर के इस क्लब के पास मंगलवार तक का समय था कि वह साक्ष्य मुहैया कराए कि वह इंग्लिश फुटबॉल लीग से जुड़ी अपनी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा कर सकता है। क्लब हालांकि उसे खरीदने की प्रक्रिया विफल होने के कारण ऐसी कोई प्रतिबद्धता नहीं दे पाया। मेडस्टोन को 1992 में बाहर किए जाने के बाद बरी एफसी पहला लीग क्लब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें