फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

603 करोड़ में लिवरपूल के हुए ब्राजील के स्टार एलिसन, बने दुनिया के सबसे महंगे गोलकीपर

Sat, 21 Jul 2018 12:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एलिसन बेकर
विज्ञापन

ब्राजील के गोलकीपर एलिसन बेकर शुक्रवार को रिकॉर्ड 603 करोड़ रुपये (75 मिलियन यूरो) में लिवरपूल के हो गए। इंग्लिश क्लब लिवरपूल ने उन्हें रोमा से रिकॉर्ड डील के साथ खरीदा। 25 वर्षीय एलिसन ने मेडिकल के बाद लिवरपूल से लंबे समय के लिए करार पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही एलिसन दुनिया के  सबसे महंगे गोलकीपर बन गए।

विज्ञापन


इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के गियानलुगी बुफोन के नाम था। 17 साल पहले (2001) में  जुवेंटस ने बुफोन को 426 करोड़ रुपये में (75 मिलियन यूरो) में पारमा से खरीदा था। एलिसन ने विश्व कप में सिर्फ पांच बचाव किए थे।

उन्होंने दो साल में रोमा के लिए 64 मैच खेले। उन्हें रोमा ने 2016 में ब्राजील के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब से 59 करोड़ रुपये में खरीदा था। एलिसन बेकर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। यह एक सपना है जो सच हो गया। एक ऐसे क्लब की जर्सी पहनना जो हमेशा जीत के लिए खेलता है गर्व की बात है।' 
विज्ञापन



पांच सबसे महंगे गोलकीपर
 
खिलाड़ी  किस क्लब में कौन से क्लब से  राशि करोड़ 
एलिसन(ब्राजील)  लिवरपूल   रोमा  603 
बुफोन (इटली)   जुवेंटस  पारमा     426
एलिसन(ब्राजील)  मैनचेस्टर    बेनफिका  426
जॉर्डन पिकफोर्ड(इंग्लैंड)    सुंदरलैंड    एवर्टन    364
बनर्ड लेनो (जर्मन) बेयर लेवरकुसेन आर्सेनल    268
   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें