स्पेन के वलेसिंया में 29 जुलाई से शुरू होने वाले कोटिफ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए भारत की 25 सदस्यीय फुटबॉल टीम शुक्रवार को घोषित कर दी। रविवार को रवाना होने वाली टीम में फीफा अंडर-17 विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले और अंडर-19 राष्ट्रीय टीम के लड़कों को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम 23 और 25 जुलाई को स्थानीय क्लबों से मैच खेलेगी।