ब्राजील के गोलकीपर एलिसन बेकर शुक्रवार को रिकॉर्ड 603 करोड़ रुपये (75 मिलियन यूरो) में लिवरपूल के हो गए। इंग्लिश क्लब लिवरपूल ने उन्हें रोमा से रिकॉर्ड डील के साथ खरीदा। 25 वर्षीय एलिसन ने मेडिकल के बाद लिवरपूल से लंबे समय के लिए करार पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही एलिसन दुनिया के सबसे महंगे गोलकीपर बन गए।
इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के गियानलुगी बुफोन के नाम था। 17 साल पहले (2001) में जुवेंटस ने बुफोन को 426 करोड़ रुपये में (75 मिलियन यूरो) में पारमा से खरीदा था। एलिसन ने विश्व कप में सिर्फ पांच बचाव किए थे।
उन्होंने दो साल में रोमा के लिए 64 मैच खेले। उन्हें रोमा ने 2016 में ब्राजील के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब से 59 करोड़ रुपये में खरीदा था। एलिसन बेकर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। यह एक सपना है जो सच हो गया। एक ऐसे क्लब की जर्सी पहनना जो हमेशा जीत के लिए खेलता है गर्व की बात है।'
पांच सबसे महंगे गोलकीपर
| खिलाड़ी |
किस क्लब में |
कौन से क्लब से |
राशि करोड़ |
| एलिसन(ब्राजील) |
लिवरपूल |
रोमा |
603 |
| बुफोन (इटली) |
जुवेंटस |
पारमा |
426 |
| एलिसन(ब्राजील) |
मैनचेस्टर |
बेनफिका |
426 |
| जॉर्डन पिकफोर्ड(इंग्लैंड) |
सुंदरलैंड |
एवर्टन |
364 |
| बनर्ड लेनो (जर्मन) |
बेयर लेवरकुसेन |
आर्सेनल |
268 |