बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेसी ने यूरोपीय लीग में सर्वाधिक गोल करने के लिए छठी बार ‘गोल्डन शू’ हासिल किया। मेसी ने लगातार तीसरे साल यह पुरस्कार हासिल किया।
उन्होंने इस साल 36 गोल किए, जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी पेरिस सेंट जर्मेन के कायलियान एम्बापे से तीन गोल अधिक हैं। मेसी के बेटों थियगो और माटियो ने अपने पिता को ट्रॉफी सौंपी। मेसी ने यह ट्रॉफी अपने परिवार और साथी खिलाड़ियों को समर्पित की।