फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: मेसी के गोल से जीता PSG, टॉटनहेम के ह्युंग मिन 100 प्रीमियर लीग गोल करने वाले पहले एशियाई फुटबॉलर

Sun, 09 Apr 2023 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रीमियर लीग में सोन ह्युंग मिन के बेहतरीन गोल की बदौलत टॉटनहेम ने ब्राइटन को 2-1 से हरा दिया। ह्युंग मिन ने अपना गोल अपने दिवंगत दादाजी को समर्पित किया। दक्षिण कोरिया के इस स्टार ने एक गोल करने के साथ ही प्रीमियर लीग में 100 गोल भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन
लियोनल मेसी और सोन ह्युंग मिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल में शनिवार को दुनियाभर की अलग-अलग लीगों में कुछ बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले। फ्रेंच लीग लीग-वन में पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने नीस को 2-0 से हरा दिया। पीएसजी के लिए लियोनल मेसी और सर्जियो रामोस ने गोल दागे। वहीं, प्रीमियर लीग में भी टॉटनहेम हॉट्स्पर के सोन ह्युंग मिन ने इतिहास रच दिया। वह प्रीमियर लीग में 100 गोल दागने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन

लीग-वन में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पीएसजी

पीएसजी ने नीस पर जीत से लीग-वन के शीर्ष पर रहते हुए दूसरे स्थान की टीम लेंस पर छह पॉइंट की बढ़त बना ली है। मेसी ने 26वें मिनट में नूनो मेंडिस के क्रॉस पर बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद 76वें मिनट में सर्जियो रामोस ने मेसी के कॉर्नर पर हेडर से गोल दागा। पीएसजी की टीम को होम ग्राउंड पर दो मैच हारने के बाद जीत मिली है। 

Nice 1-0 Paris Saint-Germain: PSG slip up as Ligue 1 rivals Nice grab late  Andy Delort winner - Eurosport

टॉटनहेम की जीत, ह्युंग मिन का रिकॉर्ड

वहीं, प्रीमियर लीग में सोन ह्युंग मिन के बेहतरीन गोल की बदौलत टॉटनहेम ने ब्राइटन को 2-1 से हरा दिया। ह्युंग मिन ने अपना गोल अपने दिवंगत दादाजी को समर्पित किया। दक्षिण कोरिया के इस स्टार ने एक गोल करने के साथ ही प्रीमियर लीग में 100 गोल भी पूरे कर लिए। वह इस मुकाम को छूने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी हैं। सोन ह्युंग मिन ने मैच के 10वें मिनट में बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद 34वें मिनट में ब्राइटन के लुईस डंक ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 79वें मिनट में टॉटनहेम के कप्तान हैरी केन ने गोल दाग अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई।

चेल्सी को फिर मिली हार

प्रीमियर लीग के अन्य मैचों में बतौर मैनेजर फ्रैंक लैम्पार्ड की वापसी वाले मुकाबले में चेल्सी को वुल्व्स के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। चेल्स के मैनेजमेंट द्वारा ग्राहम पॉटर को बर्खास्त करने के बाद लैम्पार्ड की स्टैमफॉर्ड ब्रिज में वापसी हुई है। वह इस सीजन के अंत तक चेल्सी के मैनेजर रहेंगे। चेल्सी के ही पूर्व दिग्गज फुटबॉलर लैम्पार्ड इससे पहले भी इस क्लब के मैनेजर रह चुके हैं। जनवरी 2021 में उन्होंने क्लब के पूर्व मालिक रोमन अब्रामोविच ने निकाल दिया था। ग्राहम पॉटर इस सीजन चेल्सी के दूसरे मैनेजर हैं जिन्हें निकाला गया है। पिछले साल सितंबर में थॉमस ट्युकल को भी निकाला गया था। चेल्सी की टीम फिलहाल प्रीमियर पॉइंट्स टेबल पर 11वें स्थान पर है। टीम लगातार चार मैचों से जीत नहीं पाई है।

विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाइटेड और न्यूकासल की जीत

इसके अलावा मैनचेस्टर यूनाइटेड ने होम ग्राउंड ओल्ड ट्रैफर्ड में एवरटन को 2-0 से हरा दिया। मैन-यू के लिए स्कॉट मैकटॉमिने और एंथनी मार्शल ने गोल दागे। वहीं न्यूकासल यूनाइटेड ने भी ब्रेंटफोर्ड को 2-1 से हरा दिया। यह न्यूकासल की लगातार पांचवीं जीत है। प्रीमियर लीग पॉइंट्स टेबल में फिलहाल आर्सनल की टीम पहले स्थान पर है। वहीं, मैनचेस्टर सिटी दूसरे, न्यूकासल यूनाइटेड तीसरे, मैनचेस्टर यूनाइटेड चौथे और टॉटनहेम पांचवें स्थान पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें