फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: मेसी ने रिकॉर्ड 34वीं हैट्रिक से की रोनाल्डो की बराबरी, बार्सिलोना फिर शीर्ष पर

Sun, 10 Nov 2019 08:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेसी-रोनाल्डो - फोटो : getty
विज्ञापन

कप्तान लियोनल मेसी की शानदार हैट्रिक की बदौलत बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को 4-1 से शिकस्त देकर फिर से ला लीगा तालिका में शीर्ष पर कब्जा कर लिया। मेसी की यह ला लीगा की 34वीं हैट्रिक है। मेसी ने 23वें मिनट में पेनाल्टी से पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने 45+1 और फिर 48वें मिनट में गोल किए। मौजूदा चैंपियन के लिए एक अन्य गोल सर्गियो बास्केट ने 85वें मिनट में किया। सेल्टा विगो के लिए एकमात्र गोल लुकास ओलाजा ने 42वें मिनट में किया। इस जीत से बार्सिलोना के 12 मैचों में 25 अंक हो गए हैं और वह गोल अंतर से रियल मैड्रिड से आगे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रियल की जीत में चमके बेंजेमा

करीम बेंजेमा के दम पर रियल मैड्रिड ने ईबर को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से रौंद दिया। रियल के लिए बेंजेमा ने 17वें और 29वें मिनट में जबकि सर्जियो रोमास 20वें मिनट और फेडेरिको वाल्वर्डे 61वें मिनट ने एक-एक गोल किया। रियल की यह 12 मैचों में सातवीं जीत है। जिनेदिन जिदान की टीम तालिका में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें