फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: मेसी के गोल के बावजूद हारा बार्सिलोना, लेवांटे ने गत चैंपियन को 3-1 से दी शिकस्त

Mon, 04 Nov 2019 08:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लिओनेल मेसी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कप्तान लियोनल मेसी के गोल से बढ़त बनाने के बावजूद चैंपियन बार्सिलोना को लेवांटे के हाथों ला लीगा में 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। लेवांटे ने दूसरे हाफ में सात मिनट के भीतर तीन गोल दागकर बार्सिलोना पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की। बार्सिलोना की यह लगातार सात जीत के बाद पहली हार है।

विज्ञापन


मेसी ने मैच के 38वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदल कर बार्सिलोना का खाता खोला। यह मेसी का पिछले पांच मैचों में छठा गोल है। बार्सिलोना ने पहले हाफ में तक बढ़त को बरकरार रखा। मैच के दूसरे हाफ में जोस कैपाना (61वें मिनट) और बोरजा मायोराल (63वें मिनट) ने गोलकर लेवांटे को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके पांच मिनट बाद नेमांजा राडोजा (68वें मिनट) ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। रियल मैड्रिड और रियल बेटिस का मुकाबला गोल रहित ड्रॉ रहा जबकि एटलेटिको मैड्रिड सेविला ने एक-एक से ड्रॉ खेला।

विज्ञापन

बार्सिलोना शीर्ष पर कायम

हार के बावजूद बार्सिलोना अंक तालिका में शीर्ष पार कायम है। उसके और रियल मैड्रिड के एक-समान 22-22 अंक हैं लेकिन गोल अंतर के आधार पर बार्सिलोना पहले नंबर पर है। एटलेटिको तीसरे और सेविला चौथे नंबर पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें