फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियोनेल मेसी ने किया ऐलान, वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना का प्रदर्शन करेगा उनके भाग्य का फैसला

Tue, 12 Jun 2018 08:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनेल मेसी - फोटो : Reuters
विज्ञापन

बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने कहा है कि उनका अंतरराष्ट्रीय भविष्य रूस में होने वाले विश्व कप में उनके देश के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।मेसी ने कहा कि यह इस पर निर्भर करता है कि हम कहां तक जाते हैं और इसे कैसे खत्म करते हैं।

विज्ञापन


हम लगातार तीन फाइनल हार चुके हैं। इसके कारण हमें मीडिया के साथ काफी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा है। खासकर अर्जेंटीना मीडिया के साथ। क्योंकि इन तीन फाइनल में जगह बनाना हमारे लिए क्या मायने रखता है इसे लेकर हमारे नजरिए में मतभेद है। 

अर्जेंटीना को 2014 के विश्व कप फाइनल में जर्मनी के हाथों अतिरिक्त समय तक पहुंचे मैच में 0-1 से शिकस्त मिली थी। इसके बाद 2015 और 2016 कोपा अमेरिका के फाइनल में चिली से पेनाल्टी शूटआउट में हार मिली थी। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दौरान 31 साल के होने वाले फॉरवर्ड ने स्पेन, ब्राजील, जर्मनी, फ्रांस और बेल्जियम को खिताब का दावेदार बताया। अर्जेंटीना विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को आइसलैंड के खिलाफ करेगी। उसके बाद उसे ग्रुप डी में क्रोएशिया और नाइजीरिया से भिड़ंना है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें