फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों में रहेंगे डिएगो माराडोना, मेसी ने कुछ इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि

Sun, 29 Nov 2020 10:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
मेसी ने खास अंदाज में माराडोना को दी श्रद्धांजलि - फोटो : social media
विज्ञापन

लियोनल मेसी ने रविवार को अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। दरअसल, ओसासुना के खिलाफ बार्सिलोना की 4-0 की जीत के दौरान अंतिम गोल दागने के बाद मेसी ने अपनी टीम की जर्सी उतारकर माराडोना की जर्सी दिखाकर अर्जेंटीना के इस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


मेसी ने गोल दागने के बाद बार्सिलोना की जर्सी उतार दी और उन्होंने उसके नीचे माराडोना की नेवेल्स ओल्ड ब्वॉयज टीम की लाल और काली जर्सी पहनी हुई थी। मेस्सी ने इसके बाद आसमान की तरफ देखते हुए दोनों हाथों से किस किया।


मेस्सी 13 साल की उम्र में बार्सीलोना से जुड़ने से पहले नेवेल्स टीम का हिस्सा थे। माराडोना ने अपने शानदार करियर के अंतिम पड़ाव के दौरान 1994 में नेवेल्स की ओर से पांच मैच खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें