फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: हैदराबाद एफसी ने बंगलूरू एफसी से गोल रहित ड्रॉ खेला

Sat, 28 Nov 2020 10:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मडगांव
विज्ञापन
हैदराबाद एफसी vs बंगलूरू एफसी - फोटो : TWITTER/BENGALURU FC
विज्ञापन

हैदराबाद एफसी ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में बंगलूरू एफसी से गोल रहित ड्रॉ खेलकर अंक बांटे। यह हैदराबाद एफसी का लगातार दूसरा ड्रॉ है जिसके दो मुकाबलों में चार अंक हो गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि यह बंगलूरू एफसी के लिए निराशाजनक मुकाबला रहा जिसने अभी इस सत्र में जीत का स्वाद नहीं चखा है। दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया लेकिन हैदराबाद के शानदार डिफेंस ने बेंगलुरू को निराश किया जिससे स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री, क्रिस्टियन ओपसेठ और उदांता सिंह आक्रामण करने में जूझते दिखे।

हैदराबाद की टीम पहले हाफ में बेहतर थी और 25वें मिनट में लुईस सास्त्रे की बदौलत उसने करीब बढ़त बना ही ली थी। लेकिन बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने अरिडाने संताना के हेडर का शानदार बचाव किया।दोनों टीमों ने गोल में दूर से लगातार कई प्रयास किये जिन्हें या तो रोक दिया गया या फिर ये निशाना चूक गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें