फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स की हेराफेरी में फंसे स्टार फुटबॉलर मेसी

Tue, 31 May 2016 04:30 PM IST
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
अर्जेंटीना और बार्सिलोना के मशहूर फ़ुटबॉलर लियोनेल मेसी पर टैक्स में हेराफेरी के मामले में स्पेन में मुकदमा शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

लियोनेल मेसी और उनके वित्तीय मामले संभालनेवाले उनके पिता पर 2007 और 2009 के बीच स्पेन में 45 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है।

अधिकारियों का कहना है कि दोनों ने इमेज राइट्स से होने वाली आमदनी को छुपाने के लिए बेलीज़ और उरूग्वे जैसे कर पनाहगाह देशों का सहारा लिया।

स्पेन के कर विभाग ने लियोनेल मेसी और उनके पिता जॉर्ज के ख़िलाफ़ बड़ा जुर्माना लगाने और जेल भेजने की मांग की है।
हालांकि मेसी और उनके पिता इन आरोपों से इंकार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मुकदमे की सुनवाई तीन दिन चलेगी और लियोनेल मेसी गुरुवार को अदालत में पेश हो सकते हैं।

मेसी के इमेज राइट्स से होने वाली कमाई जिन कंपनियों से होती है उनमें बांको सैबडेल, डैनॉन, एडिडास, पेप्सी-कोला, प्रॉक्टर एंड गैंबल और कुवैत फ़ूड कंपनी शामिल हैं। उनके वकील की दलील है कि मेसी ने कभी एक मिनट के लिए भी अपने अनुबंधों को ना पढ़ा और ना ही उस पर ग़ौर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बार्सिलोना में हाईकोर्ट ने जून 2015 में कहा था कि मेसी को अपने वित्तीय मामलों के बारे में अनजान होने के कारण निर्दोष नहीं माना जा सकता। मेसी और उनके पिता ने स्वेच्छा से अगस्त 2013 में सुधार के नाम पर टैक्स के साथ ब्याज़ के रूप में 56 लाख डॉलर चुकाए थे। मेसी पांच बार दुनिया के बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी चुने गए हैं और सबसे अमीर एथलीटों में से एक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें