अर्जेंटीनी सुपरस्टार लियोनल मेसी अपनी किडनी में स्टोन का इलाज करा रहे हैं। पांच बार वर्ष के श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मेसी ने विभिन्न टेस्ट भी कराए।
बार्सिलोना क्लब ने एक बयान में कहा कि पांच बार वर्ष के श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए मेसी ने सोमवार और मंगलवार को विभिन्न टेस्ट कराए हैं।
उनके बुधवार को बार्सिलोना की ओर से वेलेंसिया के खिलाफ मैच में खेलने की संभावना है। मेसी दिसंबर से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मेसी का लिथोट्रिस्पी कराया जा रहा है जो पथरी को तोड़ने की प्रक्रिया है।
मुंडो डेपोरटिवो अखबार की रिपोर्ट के अनुसार किडनी में स्टोन के इलाज की इस प्रक्रिया में ज्यादा समय नहीं लगता है।
सर्जरी लगभग 45 मिनट में पूरी हो जाती है। मरीज को एनिसथिसिया दिया जाता है जिससे मरीज को होश में आने में एक घंटे का समय लगता है।