बार्सिलोना के सुपर स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी पांचवीं बार फीफा की ओर से वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले बैलून डी ओर ट्रॉफी हासिल किए जाने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
ज्यूरिख में सोमवार को इस पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि मेसी तीन बार के विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो से यह ट्रॉफी हासिल कर सकते हैं।
मेसी के अलावा बार्सिलोना के उनके साथी और ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार भी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की दौड़ में शामिल हैं।
नेमार को पहली बार उन आखिर तीन खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है जो इस पुरस्कार की दौड़ में बने हुए हैं।
मेसी ने इससे पहले वर्ष 2009-2012 तक लगातार चार बार यह पुरस्कार हासिल किया है।
उन्होंने वर्ष 2015 में बार्सिलोना की ओर से 48 गोल किए।