फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Messi In India: मेसी की भारत यात्रा का पहला दिन पूरा, अब मुंबई में बिखेरेंगे जलवा; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 13 Dec 2025 10:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अर्जेंटीना के विश्व विजेता कप्तान लियोन मेसी के भारत दौरे का पहला दिन पूरा हो गया है। मेसी ने कोलकाता और हैदराबाद में कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अब वह रविवार को मुंबई में जलवा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
हैदराबाद में एग्जीबिशेन मैच के दौरान मेसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत दौरे पर हैं। मेसी इस दौरे पर कोलकाता और हैदराबाद चरण को पूरा कर चुके हैं और अब वह रविवार को मुंबई दौरे जाएंगे। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के भीतर पानी की बोतलें, धातु की वस्तुएं और सिक्के ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने कहा कि इनके साथ ही भीड़ पर नजर रखने के लिए वॉच टावर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोलकाता में हुआ हंगामा
मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई, लेकिन खराब व्यवस्था के कारण माहौल गर्म हो गया। सॉल्ट लेक स्टेडियम से मेसी के जल्दी चले जाने से फैंस नाराज हुए और उन्होंने जमकर बवाल काटा। हालांकि, इसके बाद मेसी कोलकाता से हैदराबाद पहुंचे जहां उन्होंने एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लिया। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। 

मुंबई पुलिस बरत रही अधिक सतर्कता
कोलकाता में हुए हंगामे के बाद मुंबई पुलिस ने अधिक सतर्कता बरती है। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की भगदड़ जैसी स्थिति से बचने और कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। मेसी के रविवार को मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) में पैडल जीओएटी कप कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे वानखेड़े स्टेडियम में जीओएटी इंडिया टूर के मुख्य कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मेसी के दौरे के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दोनों स्थलों के आसपास 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मेसी के मुंबई दौरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह तैयार है और दक्षिण मुंबई में स्थित स्टेडियम के आसपास उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोलकाता में हुई अव्यवस्था और सुरक्षा चूक को देखते हुए ब्रेबोर्न और वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप स्तर की सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस को आईसीसी विश्व कप जीत के बाद भारतीय टीम की विजय परेड और वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा प्रबंधन का अनुभव है जिसमें एक लाख से अधिक क्रिकेट प्रशंसक जुटे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने निजी वाहनों से बचने की अपील की
पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे दक्षिण मुंबई आने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और निजी वाहनों से बचें। भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिस स्टेडियम से कुछ दूरी पर ही प्रशंसकों को रोकेगी और भीड़ को दिशा-निर्देश देने के लिए सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा। भीड़ प्रबंधन के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। अगर भीड़ अनुमान से अधिक बढ़ती है तो पुलिस लोगों को अन्य मैदानों की ओर मोड़ सकती है जिसकी तैयारी की जा रही है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दक्षिण मुंबई में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें