स्पेनिश लीग बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने अपनी लीग टीम का 6000वां गोल किया। 2009 में भी मेसी ने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए टीम का 5000वां गोल दागा था। हाल में संपन्न हुए फीफा विश्व कप में अपनी राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना के लिए निराशजनक प्रदर्शन करने वाले मेसी ने अल्वेस के खिलाफ शनिवार को कैंप नाउ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यह कारनामा किया।
मेसी को 63वें मिनट में फ्री किक मिली और वे इसे गोल में तब्दील कर दिया, जो टीम बार्सिलोना 6000वां गोल था। मेसी की टीम बार्सिलोना ने अल्वेस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले को 3-0 से जीत लिया। मेसी के अलावा सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे फिलिप कोटिनहो ने भी एक गोल दागा। एजेंसी
विश्व कप के बाद पहली बार मैदान पर उतरे म्बाप्पे
फुटबाल की दुनिया के नए स्टार खिलाड़ी के रूप में उभरे फ्रांस के केलियन मबापे फीफा विश्व कप के बाद पहली बार घरेलू लीग में खेलते दिखाई दिए। अपनी घरेलू लीग टीम पेरिस सेंट-जर्मन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने एक गोल दागा। मबापे के गोल की मदद से पेरिस सेंट-जर्मन ने विपक्षी टीम गुइंगैम्प पर 3-1 से जीत दर्ज की। एजेंसी