बार्सिलोना ने जॉर्ज से साफ कह दिया है कि वह मेसी के क्लब से जाने में सहायता नहीं करेगा। सिर्फ अनुबंध बढ़ाने पर बातचीत करेगा। क्लब ने दो साल का अनुबंध बढ़ाने की पेशकश की है जिससे वह 2022-23 सत्र तक टीम से जुड़े रहेंगे। अगर उन्हें जाना है तो करीब 6138 करोड़ रुपये (700 मिलियन यूरो) बतौर ट्रांसफर फीस चुकानी ही होगी। मेसी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाने वाले मैनचेस्टर सिटी ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। उसका कहना है कि वह ट्रांसफर फीस नहीं चुका सकता।
मेसी ने 2017 में किए गए अपने अनुबंध के उस नियम का सहारा लिया था, जिसके अनुसार वह सत्र के अंत में बिना कोई राशि दिए क्लब से जा सकते हैं। बार्सिलोना ने दावा किया है कि इस नियम की सीमा जून में समाप्त हो गई है और उन्हें जून 2021 तक अपने मौजूदा अनुबंध को पूरा करना होगा या फिर राशि चुकानी होगी।