फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलन डी ओर अवॉर्ड: विश्व कप के खराब प्रदर्शन का मेसी की दावेदारी पर असर

Wed, 18 Jul 2018 05:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेसी-रोनाल्डो
विज्ञापन

लगभग एक दशक से दुनिया के श्रेष्ठ फुटबॉलर के बैलन डी ओर पुरस्कार की होड़ में लियोनल मेसी और रोनाल्डो के बीच ही होड़ रही है, सिवाय उस वर्ष को छोड़कर जब विश्व कप हुआ है। 2010 में मेसी को बार्सिलोना के साथी खिलाड़ी आंद्रियास इनिस्ता से और 2014 में रोनाल्डो को जर्मनी के मैनुएल न्यूअर से टक्कर मिली थी। 

विज्ञापन


विश्व कप का प्रदर्शन इस पुरस्कार में अहम भूमिका निभाता है। विश्व कप की समाप्ति के बाद क्रोएशिया के लुका मोड्रिक और फ्रांस के कायलिन मबापे भी इस होड़ में शामिल होते नजर आ रहे हैं। फ्रांस के डिफेंडर राफेल वाराने का भी कद बढ़ा है।

विश्व कप में दो बार विजेता रह चुकी अर्जेंटीना की टीम इस बार प्री क्वार्टर में बाहर हो गई। उसके सुपरस्टार लियोनल मेसी टीम को अंतिम-आठ में भी नहीं पहुंचा सके। अंतिम-16 दौर में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराकर बाहर कर दिया।  मेसी के हिस्से में एक गोल आया। 
विज्ञापन


बार्सिलोना के स्टार मेसी विश्व कप शुरू होने से पहले इस पुरस्कार की होड़ में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मिस्र के मोहम्मद सालाह के बाद तीसरे स्थान पर चल रहे थे। रोनाल्डो की टीम अंतिम-16 में उरुग्वे से हारकर बाहर हो गई। विश्व कप में चोट से उबरकर खेलने उतरे सालाह ने टूर्नामेंट में दो गोल किए लेकिन टीम ग्रुप दौर में बाहर हो गई।

अब विश्व कप तो खत्म हो गया है, लेकिन इन तीन स्टार की रैंकिंग प्रभावित हुई है। रूस में हुए विश्व कप में गोल्डन बॉल जीतकर श्रेष्ठ फुटबॉलर घोषित किए गए क्रोएशिया के लुका मोड्रिक और टूर्नामेंट के श्रेष्ठ युवा खिलाड़ी करार दिए गए कायलिन मबापे ने मेसी और सालाह का कुछ प्रभाव घटाया है। 

विज्ञापन

अगले सीजन में मेसी के लिए चुनौती बढ़ी

लुका मोड्रिक
सटोरियो की नजर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ भी चढ़ता-उतरता रहता है। उस लिहाज से क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद लुका मोड्रिक आ गए हैं जबकि मबापे तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। मेसी चौथे स्थान पर हैं। 

मेसी के पास अभी श्रेष्ठ तीन में आने और छठी बार बैलन डी ओर की प्रतिष्ठित ट्रॉफी पाने का मौका है। विश्व कप की निराशा से उबरकर अगले सीजन में वह धमाकेदार वापसी कर अपनी दावेदारी को फिर से मजबूत कर सकते हैं।

05-05: बार बेलन डि ओर पुरस्कार जीत चुके हैं मेसी और रोनाल्डो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें