फैंस का प्यार, खड़े होकर किया सम्मान
स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने अपने कप्तान के लिए खास माहौल बनाया। हर तरफ मेसी के नाम के नारे गूंज रहे थे। फैंस ने खड़े होकर उनका स्वागत किया और उन्हें एक और वर्ल्ड कप जिताने की अपील की। यह पल किसी विदाई समारोह से कम नहीं था।