फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lionel Messi in Tears: अर्जेंटीना में मुकाबले के बाद क्यों रोए लियोनल मेसी? फैंस भी हुए भावुक; जीत से ली विदाई

Wed, 01 Apr 2026 11:48 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स

सार

लियोनल मेसी का अर्जेंटीना में संभावित आखिरी मैच बेहद भावुक रहा। वह आंसू नहीं रोक सके। हालांकि मैदान पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को 5-0 की जीत दिलाई। वर्ल्ड कप से पहले यह मुकाबला अर्जेंटीना का आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। अर्जेंटीना डिफेंडिंग चैंपियन है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के महान फुटबॉलरों में शुमार लियोनल मेसी ने फैंस की आंखें नम कर दीं। अर्जेंटीना में खेले गए अपने संभावित आखिरी घरेलू मैच के दौरान मेसी भावुक होकर रो पड़े। ब्यूनस आयर्स के ला बॉम्बोनेरा स्टेडियम में मैच से पहले फैंस के प्यार और नारों ने मेसी को भावुक कर दिया। वायरल वीडियो में वह अपनी आंखों से आंसू पोंछते नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos

फैंस का प्यार, खड़े होकर किया सम्मान
स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने अपने कप्तान के लिए खास माहौल बनाया। हर तरफ मेसी के नाम के नारे गूंज रहे थे। फैंस ने खड़े होकर उनका स्वागत किया और उन्हें एक और वर्ल्ड कप जिताने की अपील की। यह पल किसी विदाई समारोह से कम नहीं था।

मैदान पर भी दिखाया जलवा
भावनाओं के बीच भी मेसी ने अपने प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आने दी। अर्जेंटीना ने जाम्बिया टीम को 5-0 से हराया। मेसी ने मैच के चौथे मिनट में जूलियन अल्वारेज के लिए गोल असिस्ट किया और फिर 43वें मिनट में खुद भी गोल दागा। इसके अलावा वेलेनटीन बार्को और निकोलस ओटामेंडी ने भी गोल किए।

कोच का सख्त संदेश
मैच से पहले अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने टीम को लेकर सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने साफ कहा था, 'हमने 55 खिलाड़ियों की सूची दे दी है, लेकिन अंतिम 26 में जगह बनाने के लिए प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को बाहर करना होगा।' इससे पहले मॉरिटानिया के खिलाफ टीम का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा था, जिससे चयन को लेकर दबाव बना हुआ था।

अर्जेंटीना की शानदार वापसी
जाम्बिया के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना ने शानदार खेल दिखाया और आलोचनाओं का जवाब दिया। कोच ने लगभग वही टीम उतारी, जिसने 2022 वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को हराया था। हालांकि, मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल सके।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले बड़ा संकेत
यह मैच वर्ल्ड कप 2026 से पहले अर्जेंटीना का आखिरी घरेलू मुकाबला था। टीम अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगी, इसके बाद ऑस्ट्रिया और जॉर्डन से भिड़ेगी। मेसी एक बार फिर टीम के अहम खिलाड़ी होंगे और यह भावुक पल उनके शानदार करियर का एक यादगार अध्याय बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें