फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी के दोहरे गोल से बार्सिलोना ने एस्पानयोल को 2-0 से दी मात

Sun, 31 Mar 2019 09:38 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनेल मेसी - फोटो : Social media
विज्ञापन

लियोनल मेसी के दूसरे हाफ में किए दोहरे गोल से बार्सिलोना ने एस्पानयोल के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। मेसी ने एक गोल 19 गज की दूरी से रक्षक पंक्ति की दीवार को भेदते हुए फ्री किक पर भी किया। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने ला लीगा खिताब की ओर अपने कदम मजबूती से बढ़ा दिए हैं। वह दूसरे स्थान पर मौजूद एटलेटिको मैड्रिड से दस अंक आगे हो गई है। 

विज्ञापन


एटलेटिको मैड्रिड ने एल्वेस को 4-0 से पराजित किया। पिछले चार मैचों में मेसी ने आठ गोल किए हैं। अब तक उनके ला लीगा में 31 गोल हो गए हैं। वह बार्सिलोना के अपने साथी लुईस सुआरेज से 13 गोल आगे चल रहे हैं। बार्सिलोना के कोच वेलवर्डे ने मेसी की फ्री किक की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे यह उम्मीद नहीं थी कि वह इस अंदाज से फ्री किक लेंगे। 

बार्सिलोना की ओर से अपना 675 वां मैच खेल रहे मेसी ने इस लिहाज से आंद्रियास इनिस्ता को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। मेसी की हाल में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वापसी हुई थी, जब वेनेजुएला के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन कोच वेलवर्डे का कहना है कि मेसी तो मेसी है भले ही किसी टीम से खेले। हमें फख्र है वो हमारी टीम में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनपुट: भाषा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें