फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ligue 1: एम्बाप्पे के दो गोल की बदौलत पीएसजी 3-1 से जीता, मेसी ने भी दिखाया शानदार खेल

Sun, 27 Feb 2022 09:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

एम्बाप्पे (42वां, 47वां मिनट) ने पांच मिनट के अंदर दो गोल करके पीएसजी को 2-1 से आगे कर दिया। उसके बाद डेनिलो परेरा ने 52वें मिनट में स्कोर 3-1 कर दिया।
विज्ञापन
पीएसजी के लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की फुटबॉल लीग 'लीग-1' में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने कीलियन एम्बाप्पे के दो गोलों की मदद से सेंट एटिने को 3-1 से हरा दिया। हालांकि टीम शुरुआत में एक गोल से पिछड़ रही थी जब सेंट एटिने के डेनिस बोआंगा ने 16वें मिनट में गोल किया था। 
विज्ञापन


उसके बाद एम्बाप्पे (42वां, 47वां मिनट) ने पांच मिनट के अंदर दो गोल करके पीएसजी को 2-1 से आगे कर दिया। उसके बाद डेनिलो परेरा ने 52वें मिनट में स्कोर 3-1 कर दिया।

मेसी की रही अहम भूमिका
पीएसजी के स्टार लियोनल मेसी ने भी दो गोल करने में सहायक भूमिका निभाई। अब तक वह दस गोल में भूमिका निभा चुके हैं। मेसी ने एक फ्री किक भी ली जिसे गोलकीपर ने बचा लिया। इस जीत के साथ पीएसजी ने दूसरे स्थान पर मौजूद नीस से 16 अंक की मजबूत बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन


यह 26 मैचों में यह 13वां मौका था जब पीएसजी मैच में पिछड़ने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे में उसकी पासिंग को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।  मैच से पहले खिलाड़ी एक बैनर के नीचे खड़े हुए जिसमें रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर शांति की अपील की गई थी। 

एम्बाप्पे के लीग में 14 गोल हो गए हैं और उन्होंने मोनाको के विसाम बेन येडर की बराबरी की है। पीएसजी के लिए एम्बाप्पे के 156  गोल हो गए हैं और उन्होंने ज्लातान इब्राहिमोविच की बराबरी कर ली है। दोनों संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर एडिन्सन कवानी (200) हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें