फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीस्टर और मैनचेस्टर यूनाईटेड की जीत से इंग्लिश प्रीमियर लीग रोमांचक मोड़ पर

Fri, 17 Jul 2020 12:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manchester United - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लीस्टर सिटी ओर मैनचेस्टर यूनाईटेड ने अपने अपने मैच जीतकर इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट से चैंपियंस लीग में जगह बनाने वाली आखिरी दो टीमों को लेकर मुकाबला रोमांचक बना दिया है।

विज्ञापन

अब सभी की निगाह 26 जुलाई को इन दोनों टीमों के बीच होने वाले आखिरी दौर के मुकाबले पर टिक गई हैं।

लीस्टर ने शैफील्ड यूनाईटेड को 2-0 से हराया, लेकिन इसके कुछ घंटों बाद यूनाईटेड ने क्रिस्टल पैलेस को इसी अंतर से हराकर चैंपियंस लीग में जगह बनाने का अपना दावा कायम रखा। इन दोनों टीमों के अब समान 62 अंक हैं, लेकिन लीस्टर बेहतर गोल अंतर के कारण चौथे स्थान पर है।

अपने अंतिम दौर के मुकाबले से पहले लीस्टर रविवार को टोटेनहैम और यूनाईटेड बुधवार को वेस्ट हैम से भिड़ेगा। अगर वे इन मैचों में जीत दर्ज कर लेते हैं तो तीसरा और चौथा स्थान हासिल कर सकते हैं, क्योंकि अभी इन दोनों से एक अंक आगे तीसरे स्थान पर काबिज चेल्सी को अपना अगला मैच चैंपियन लिवरपूल के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन


इस बीच एस्टन विल्ला ने एवर्टन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला जिससे उस पर दूसरे डिवीजन में खिसकने का खतरा गहरा गया है। ब्राइटन ने साउथंपटन को 1-1 से बराबरी पर रोककर प्रीमियर लीग में बने रहना लगभग सुनिश्चित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें