काइरो इमोबाइल की हैट्रिक की बदौलत लाजियो ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को हेलास वेरोना को 5-1 से हरा दिया। इमोबाइल ने पेनल्टी पर दो गोल दागने के अलावा एक और गोल किया। वह अब गोंजालो हिगुएन के एक सत्र में सर्वाधिक सिरी ए गोल दागे के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ तीन गोल दूर हैं, जबकि दो मैच बाकी हैं। इमोबाइल के अब मौजूदा सत्र में 34 मैचों में 34 गोल हो गए हैं, जो क्रिस्टियानो रोनाल्डो से चार गोल अधिक हैं।