एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने लाओस की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी टी इंथावोंगसा पर मैच फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। एएफसी ने कहा कि इंथावोंगसा को पांच अक्तूबर को लाओस और हांगकांग के बीच अंतरराष्ट्रीय मैच के नतीजे को प्रभावित करने की साजिश में शामिल होने का आरोपी पाया गया। मैच या प्रतिबंध के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई।