लामिन यमाल ने कम उम्र में बनाई करोड़ों की संपत्ति
- सेलिब्रिटी नेटवर्थ के अनुसार, स्पेनिश विंगर लामिन यमाल की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 15 मिलियन डॉलर यानी 144 करोड़ रुपये है।
- 2025 में बार्सिलोना ने यमाल के साथ 2031 तक का नया अनुबंध किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील के तहत उन्हें हर साल करीब 33 मिलियन डॉलर यानी 317 करोड़ रुपये मिलते हैं।
- यही वजह है कि वह कम उम्र में ही ला लीगा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
- बार्सिलोना ने उनके अनुबंध में 100 करोड़ यूरो का रिलीज क्लॉज भी रखा है, जो क्लब का उन पर भरोसा दिखाता है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से भी हो रही तगड़ी कमाई
यमाल की कमाई सिर्फ क्लब फुटबॉल तक सीमित नहीं है।
- 2024 में उन्होंने नाइकी छोड़कर एडिडास के साथ 10 साल की बड़ी डील की, जिसकी अनुमानित कीमत 3.4 करोड़ डॉलर बताई जाती है।
- वह स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
- इसके अलावा फुटबॉल वीडियो गेम ई-फुटबॉल के लिए कोनामी के साथ भी उनका बड़ा करार है।
इन एंडोर्समेंट्स की बदौलत उनकी सालाना कमाई लगातार बढ़ रही है।
मेसी की संपत्ति अरबों डॉलर में
- दूसरी ओर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी की संपत्ति एक अलग ही स्तर पर है।
- फोर्ब्स के अनुसार, मेसी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 1.1 अरब डॉलर (1.1 बिलियन डॉलर) है, जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शामिल हैं।
- मेसी फिलहाल इंटर मियामी के लिए खेलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेतन, कमर्शियल एग्रीमेंट और रेवेन्यू शेयरिंग समेत उनका सालाना पैकेज 7 से 8 करोड़ डॉलर के बीच है।
मैदान के बाहर भी कमाई का बड़ा जरिया
- मेसी को हर साल विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी लगभग 7 करोड़ डॉलर की आय होती है। वह एडिडास, मास्टरकार्ड, लेज और मिशेलॉब अल्ट्रा जैसे वैश्विक ब्रांड्स से जुड़े हुए हैं।
- अपने पेशेवर करियर में मेसी टैक्स से पहले 1.8 अरब डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं। इसके अलावा उनके पास मियामी, बार्सिलोना और अर्जेंटीना में लग्जरी घर हैं। होटल और रियल एस्टेट सेक्टर में भी उन्होंने निवेश किया हुआ है।
मेसी बनाम यमाल: नेटवर्थ की तुलना
| खिलाड़ी |
अनुमानित नेटवर्थ |
| लियोनल मेसी |
1.1 अरब डॉलर |
| लामिन यमाल |
1.5 करोड़ डॉलर |