मेसी ने भावुक संदेश में क्या लिखा?
मेसी ने इंस्टाग्राम पर पूरी अर्जेंटीना टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ एक ग्रुप फोटो साझा की। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि इन वर्षों की सबसे खूबसूरत बात सिर्फ ट्रॉफियां नहीं रहीं, बल्कि टीम के साथ बिताया गया हर पल, मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ और हर सफर का आनंद रहा। उन्होंने अपने साथियों, कोचिंग स्टाफ और टीम से जुड़े हर सदस्य का आभार जताते हुए कहा कि परिणाम चाहे जो भी हो, यह टीम पहले ही ऐसी कहानी लिख चुकी है जिसे कोई मिटा नहीं सकता। अंत में उन्होंने लिखा, "आओ अर्जेंटीना।"