फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

La Liga: बार्सिलोना एफसी में बढ़े संक्रमण के मामले, तीन और खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित, कुल संख्या बढ़कर छह हुई

Wed, 29 Dec 2021 07:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शीर्ष स्पेनिश फुटबॉल क्लब ने बुधवार को टीम के फॉरवर्ड उस्मान डेम्बेले, डिफेंडर सैमुअल उमतीती और मिडफील्डर गावी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना दी।
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शीर्ष स्पेनिश फुटबॉल क्लब ने बुधवार को टीम के फॉरवर्ड उस्मान डेम्बेले, डिफेंडर सैमुअल उमतीती और मिडफील्डर गावी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना दी। तीन नए मामले सामने आने के बाद टीम में संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इससे पहले पिछले हफ्ते क्लब के तीन खिलाड़ी जॉर्डी अल्बा, क्लेमेंट लेंग्लेन्ट और डिफेंडर डेनियल एल्वेस भी संक्रमित हुए थे। 

विज्ञापन


क्लब की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'खिलाड़ी अच्छे स्वास्थ्य में हैं और घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हैं। क्लब ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की सूचना दे दी है।'

बार्सिलोना से पहले कई अन्य स्पेनिश क्लबों ने भी कोविड के मामलों की सूचना दी है। सोमवार को रियल सोसिदाद और इसी महीने की शुरुआत में रियल मैड्रिड ने भी संक्रमण की जानकारी दी थी। सोसिदाद ने 10, कैडीज ने पांच और मलोरका ने चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। इसके बावजूद अभी तक लीग का कोई भी मैच स्थगित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ला लीगा और स्पेनिश फुटबॉल महासंघ के नियमों के अनुसार, एक टीम में कम से कम 13 खिलाड़ी नहीं होने पर मैच को निलंबित कर दिया जाता है, इनमें से भी पांच खिलाड़ी पहली टीम से होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें