फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Super League: ईस्ट बंगाल के एंटोनियो पर पांच मैच का प्रतिबंध और एक लाख का जुर्माना

Wed, 29 Dec 2021 03:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मडगांव

सार

यह घटना 17 दिसंबर को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ एससी ईस्ट बंगाल के मैच के दौरान हुई जिसे कोलकाता की टीम ने 0-2 से गंवाया था।
विज्ञापन
इंडियन सुपर लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एससी ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी एंटोनियो पेरोसेविच पर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच के दौरान मैच अधिकारी के प्रति हिंसक बर्ताव के लिए पांच मैच का प्रतिबंध और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन


यह घटना 17 दिसंबर को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ एससी ईस्ट बंगाल के मैच के दौरान हुई जिसे कोलकाता की टीम ने 0-2 से गंवाया था। वहीं मौजूदा सत्र के आठ मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाने के बाद टीम ने मुख्य कोच जोस मैनुएल डियाज को बर्खास्त कर दिया। 

पूर्व भारतीय कप्तान और सहायक कोच रेनेडी सिंह को टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। आईएसएल ने कहा कि मंगलवार को अनुशासन समिति के फैसले के अनुसार पेरोसेविच को सूचित कर दिया गया है कि दोबारा ऐसा उल्लंघन करने पर और अधिक कड़ी सजा दी जा सकती है। 
विज्ञापन


अगर खिलाड़ी और क्लब अपील करना चाहते हैं तो उनके पास 10 दिन का समय है। क्रोएशिया का यह 29 वर्षीय खिलाड़ी पहले ही एक मैच में स्वत: निलंबन का सामना कर रहा है और वह 24 जनवरी को हैदराबाद एफसी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें