फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

La Liga: सेविला जीत से चैंपियंस लीग में स्थान पक्का करने के करीब पहुंचा

Fri, 10 Jul 2020 08:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ला लीगा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सेविला ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके स्पेनिश लीग फुटबॉल प्रतियोगिता ला लीगा में एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराया और चैंपियंस लीग में जगह बनाने के अपने दावे को और मजबूत किया। बिलबाओ में खेले गए इस मैच में जीत से सेविला के तीसरे स्थान के एटलेटिको मैड्रिड के बराबर 63 अंक हो गए हैं, लेकिन गोल अंतर के कारण वह चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन


अब सेविला और पांचवें स्थान के विल्लारीयाल के बीच छह अंक का अंतर हो गया है जबकि केवल तीन दौर के मैच खेले जाने बाकी है। चोटी की चारी टीमें अगले सत्र की चैंपियंस लीग में जगह बनाएंगी। यह सेविला की लगातार तीसरी जीत है। नौवें स्थान पर काबिज एथलेटिक ने 29वें मिनट में आंदेर कापा के गोल से खाता खोला, लेकिन सेविला ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की।

उसकी तरफ से एवर बैनेगा ने 69वें मिनट में फ्री किक पर और मुनीर अल हदादी ने 74वें मिनट में हेडर से गोल किया। एक अन्य मैच में जापान के किशोर ताकेफुसा कुबो के अंतिम क्षणों के गोल से मालोर्का ने लेवांटे को 2-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से कोलंबिया के फारवर्ड कुचो हर्नाडेज ने भी गोल किया। इस बीच इबार और लेगानेस के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें